डेब्यू फिल्म के सेट पर ही प्यार में पड़ गईं थी रश्मिका मंदाना
साउथ फिल्म अदाकारा रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इस वक्त फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। वो साउथ सिने जगत में तो करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती ही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं। कर्नाटक क्रश इस वक्त अपने करियर के बेहतरीन पड़ाव पर है। वो इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म मिशन मजनू की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वो कई और बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही हैं। मगर एक वक्त ऐसा भी था जब रश्मिका मंदाना ने डेब्यू फिल्म के साथ ही घर बसाने की भी तैयारी कर ली थी। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा लंबा वक्त नहीं चल पाया। आइए जानते हैं कैसे अपने को-स्टार रक्षित शेट्टी (Rakshit Shetty) संग रश्मिका मंदाना का प्यार परवान चढ़ा और फिर जल्दी ही ये रिश्ता बिखर भी गया।
किरिक पार्टी के सेट पर मिले थे रश्मिका मंदाना और रक्षित शेट्टी
फिल्म स्टार रक्षित शेट्टी से एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की पहली मुलाकात उनकी फिल्म किरिक पार्टी के सेट पर ही हुई थी। जहां इन दोनों की आंखें चार हुईं और जल्दी ही ये रिश्ता परवान चढ़ने लगा। ये फिल्म रश्मिका मंदाना की पहली फिल्म थी। जबकि रक्षित शेट्टी सैंडलवुड सिनेमा के जाने-माने एक्टर थे।
ब्लॉकबस्टर हुई थी किरिक पार्टी
सैंडलवुड सिनेमा में साल 2016 में रिलीज हुई रश्मिका मंदाना की पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। जिसके बाद एक्ट्रेस को कन्नड़ सिनेप्रेमियों ने कर्नाटक कर्नाटक क्रश का टैग दे दिया था।
रश्मिका मंदाना ने खुद अपने रिश्ते को किया कंफर्म
जब रश्मिका मंदाना और रक्षित शेट्टी के अफेयर की खबरें सुर्खियां बनने लगीं तो एक्ट्रेस ने साल 2017 में बर्थडे के दिन सोशल मीडिया पर रक्षित शेट्टी के साथ अपने पापा की तस्वीर शेयर करते हुए अफेयर की खबरों पर मुहर लगा दी थी। एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर कर लिखा था, 'हमारे छोटे से परिवार में आपका स्वागत है'
रश्मिका मंदाना ने झटपट कर डाली रक्षित शेट्टी संग सगाई
इस कपल ने अपने प्यार को कभी मीडिया से नहीं छुपाया था। अफेयर की खबरों पर मुहर लगाने के चंद ही महीनों बाद इन दोनों ने एक फैमिली फंग्शन का आयोजन कर तुरंत ही सगाई भी कर डाली थी।
एक दूसरे से प्यार में पूरी तरह डूब चुका था कपल
रश्मिका मंदाना और रक्षित शेट्टी दोनों ही एक दूसरे के प्यार में पूरी तरह गिरफ्तार थे। इनकी शादी को लेकर भी चर्चाएं शुरू होने लगी थीं।
रक्षित शेट्टी संग घर बसाने को तैयार थीं रश्मिका मंदाना
ये कपल एक दूसरे संग नईं जिंदगी शुरू करने को लेकर बेहद एक्साइटेड था। कई बार इन दोनों ने अपने मीडिया इंटरव्यूज में सगाई को लेकर खुशी जताई थी।
रश्मिका मंदाना और रक्षित शेट्टी के रिश्ते को लग गई नजर
साल 2018 में ही अचानक रश्मिका मंदाना और रक्षित शेट्टी के बीच अनबन की खबरें सामने आने लगी थीं। हालांकि इस कपल ने हमेशा इन खबरों को गलत बताया और कहा कि वो दोनों साथ हैं।
आखिर क्या हो गई गलती?
तमाम सफाइयों के बावजूद रश्मिका मंदाना और रक्षित शेट्टी का ये रिश्ता आगे तक नहीं चल पाया। जिसके बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें तेजी से सामने आने लगी।
रश्मिका मंदाना और रक्षित शेट्टी ने खत्म किया रिश्ता
इन रिपोर्ट्स पर मोहर लगाते हुए जल्दी ही रश्मिका मंदाना और रक्षित शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया के जरिए चाहने वालों को बता दिया कि अब वो दोनों साथ नहीं हैं।
0 Comments