Subscribe Us

वरुण धवन की फिल्म 'जुग जुग जियो' का फर्स्ट लुक

 


कियारा आडवानी बॉलीवुड इंडस्ट्री की बिजी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म 'लक्ष्मी' डिजिटल प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में कियारा के साथ लीड रोल में अक्षय कुमार दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूरी ओर 'लक्ष्मी' के अलावा कियारा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा फर्स्ट लुक शेयर किया है।

Also Read - 

कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर लीड एक्टर वरुण धवन के साथ फिल्म के फर्स्ट लुक को शेयर किया है। इन फोटोज में कियारा आडवाणी और वरुण धवन की सिजलिंग केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। जहां कियारा ने डेनिम्स के साथ एक्वा रंग की शर्ट पहनी है, वहीं वरुण ने भी डेनिम जीन्स के साथ सेम कलर की शर्ट कैरी की है।

कियारा ने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए कैप्शन दिया है, 'जुग जुग जियो हैप्पी हसबैंड, हैप्पी लाइफ!' वहीं दूसरी ओर वरुण ने उसी पोस्ट को साझा किया और लिखा, 'हैप्पी वाइफ हैप्पी लाइफ!।' कैप्शन पढ़ने के बाद ऐसा लग रहा है कि फिल्म में कियारा और वरुण पति-पत्नी का किरदार निभाते दिखाई देंगे।

वरुण धवन और कियारा आडवाणी के अलावा फिल्म में अनिल कपूर और नीतू कपूर भी अहम रोल में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो नीतू और अनिल फिल्म में वरुण के माता-पिता का किरदार निभा सकते हैं। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और अपने पति ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू पहली बार इस फिल्म में नजर आएंगी।

 इससे पहले नीतू को आखिरी बार 2013 में आई फिल्म 'बेशरम' में पति ऋषि कपूर और बेटे रणबीर कपूर के साथ देखा गया था। 'जुग जुग जियो' का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं।


Tags : jug jugg jeeyo,jug jugg jeeyo film,jug jugg jeeyo 2021,jug jugg jeeyo movie,jug jugg jeeyo kiara advani,jug jugg jeeyo shooting,jug jugg jeeyo first look,jug jugg jeeyo varun dhawan,varun dhawan jug jugg jeeyo,jug jugg jeeyo look,jug jugg jeeyo comedy,jug jugg jeeyo 1st look,jug jugg jeeyo chandigarh,jug jugg jeeyo prajakta koli,jug jugg jeeyo movie varun dhawan,jug jug jeeve,jug jug jeeyo,jug jug jeeyo shoot,jug jugg jiyo,jug jug jeeyo hindi film,jug jugg jeeyo song,jug jugg jeeyo poster,bollywood news,top 10 bollywood news,bollywood news today,bollywood news in hindi,bollywood latest news,crazy 4 bollywood,bollywood news latest today,bollywood news 2020,bollywood news latest,bollywood news 2020 today,latest bollywood news,bollywood news latest today 2020,latest bollywood news today,today bollywood news,bollywood,bollywood hindi news,bollywood latest news today,2020 bollywood news,bollywood news drugs,new bollywood news today,planet bollywood,bollywood news today live 

Post a Comment

0 Comments